Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
Haryana News

चंडीगढ़ जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सिर्फ 6 घंटे में सफर पूरा करेगी ये नई मेमू ट्रेन

हरियाणा डेस्कः रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल हिसार से चंडीगढ़ के बीच रेल सेवा को लेकर वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। जल्द ही सभी तरह की तकनीकी पहलुओं को सुलझाकर हिसार से चंडीगढ़ मेमू ट्रेन चलाने का काम किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

train 5

 

हिसार की वर्षों पुरानी मांग कर रहे थे सुभाष बराला

हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और पूर्व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के प्रयासों से हिसार की वर्षों पुरानी मांग कर रहे थे। हिसार से डीआरयूसीसी सदस्य और रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश ने बताया कि  राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने हिसार वासियों की वर्षों पुरानी मांग पर सुध लेते हुए रेल मंत्री को ट्रेन चलाने के लेकर आग्रह किया था।

हिसार से चंडीगढ़ के बीच लगेंगे 6 घंटे 

इस पर अंबाला मंडल ने हिसार से कालका वाया जाखल-धुरी-पटियाला-अंबाला कैंट के रास्ते मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। हिसार से चंडीगढ़ लगभग 299 किमी लंबे इस रेलमार्ग पर लगभग 6 घंटे लगेंगे।

प्रदेशवासियों को मिलेगी सुविधा

हिसार से चंडीगढ़ के बीच ट्रेन शुरू होने के बाद प्रदेशवासियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि इस गाड़ी के यात्री सुविधा अनुसार समय सारिणी को लेकर डीआरयूसीसी सदस्य आकाश व सबंधित अधिकारियों के बीच मंथन चल रहा है

Parbhat Singh

प्रिय पाठको मेरा नाम प्रभात कुमार है. मैं जनवरी 2023 से KhabriExpress.in पर वेब स्टोरी बनाता हूँ. मुझे वेब स्टोरी बनाना बेहद पसंद है. मुझे विश्वास है की मेरे दवारा बनाई गई वेब स्टोरीज आपको अच्छी लग रही होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button