Haryana Holiday School: मार्च महीने स्कूली बच्चों की होगी पौ बारह पच्चीस, महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
चंडीगढ़, Haryana Holiday School :- साल 2025 के दो महीने बीत चुके हैं। मार्च महीना जल्द शुरू होने वाला है। फरवरी की तुलना में मार्च एक त्योहारी महीना है। इस वजह से कई दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आप या आपके परिवार के बच्चे भी स्कूल या फिर कॉलेज छात्र हैं तो आप भी इस बारे में जानकर इन छुट्टियों को एन्जॉय कर सकते हैं। मार्च माह में सबसे पहले होली और गुड फ्राइडे, ईद उल फितर जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिसके चलते विद्यालय और कॉलेज बंद रहेंगे।
होली का त्योहार
होली का त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। उत्तर भारत में खासकर यह पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है। यही कारण है कि होली के अवसर पर स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं। मालूम हो कि होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया गया जाता और अगले दिन रंग खेला जाता है। होली के अलावा मार्च माह में गुड फ्राइडे के दिन भी स्कूलों को बंद किया जाता है।
हरियाणा के राजकीय विद्यालयों में मार्च माह के अवकाश
• 02 मार्च : रविवार
• 08 मार्च : दूसरा शनिवार
• 09 मार्च : रविवार
• 14 मार्च : होली (फाग) शुक्रवार
• 16 मार्च : रविवार
• 23 मार्च : रविवार/शहीदी दिवस
• 30 मार्च : रविवार
• 31 मार्च : ईद उल फितर सोमवार