यह बैंक एफडी पर दे रही है सबसे तगड़ा ब्याज, सिर्फ इतने दिनों मे पैसा हो जाएगा डबल

पहले हम यह समझ लेते हैं कि ये स्मॉल फाइनेंस बैंक होते क्या हैं? AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, “भारत में स्मॉल फाइनेंस बैंक, RBI द्वारा भारत सरकार के मार्गदर्शन में बनाई गई बैंकिंग की एक विशेष श्रेणी है। इनका मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना है, जो अभी तक इससे वंचित हैं। जैसे छोटे किसान, छोटे व्यापारी, छोटे उद्योग और असंगठित क्षेत्र के लोग।” मतलब, ये बैंक आम आदमी की मदद के लिए बनाए गए हैं।
अब बात करते हैं उन बैंकों की जो ज़्यादा ब्याज दे रहे हैं। पहला नाम है नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक का। यहां आपको 3.50% से लेकर 9% तक ब्याज मिल सकता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये दर 4% से 9% तक है। ये ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलेगा। आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। सबसे ज़्यादा, 9% ब्याज, 18 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक की एफडी पर मिलेगा। ये दरें 18 जनवरी, 2025 से लागू हैं।
अगला बैंक है यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक। यहां आम लोगों को 4.50% से 9% तक और वरिष्ठ नागरिकों को 4.5% से 9.50% तक ब्याज मिल सकता है। ये भी 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। यहां भी आप 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी करवा सकते हैं। सबसे ज़्यादा 9% ब्याज आम लोगों को और 9.50% ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को 1001 दिन की एफडी पर मिलेगा। ये दरें 7 अक्टूबर, 2024 से लागू हैं।