रोहतक न्यूज़
राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो, सुनारिया जेल से सिरसा डेरे के लिए रवाना
गुरमीत राम रहीम को बुधवार सुबह सुनारिया जेल से सिरसा स्थित अपने आश्रम के लिए 21 दिन की फरलो पर रिहा किया गया। यह पहली बार है जब बाबा को सीधे उनके सिरसा आश्रम जाने की इजाझत दी गई है। अब तक, राम रहीम को उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में फरलो और पैरोल पर भेजा जाता था, लेकिन इस बार उन्हें अपने मुख्य आश्रम सिरसा लौटने की अनुमति मिली है। फरलो पर बाहर जाने से पहले, उन्हें जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा।