अब लाइसेंस, RC और इंश्योरेंस के बाद भी कटेगा मोटा चालान, अब इस कागज को सरकार ने किया अनिवार्य
नई दिल्ली :- अगर आपके पास कार, बाइक या कोई अन्य वाहन है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। आज हम आपको उन जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको चालान से बचने के लिए अपने साथ रखने चाहिए। जब आप अपनी कार या बाइक पर यात्रा कर रहे होते हैं, तो कुछ ऐसे दस्तावेज हैं जिन्हें साथ रखना अनिवार्य होता है। यदि ये दस्तावेज आपके पास फिजिकल रूप में नहीं हैं, तो कम से कम डिजिटल फॉर्म में होने चाहिए।
कई लोग मानते हैं कि ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस के पेपर्स रखना ही पर्याप्त है, लेकिन अगर ये दस्तावेज न होने पर ट्रैफिक पुलिस आपको चालान भेज सकती है। अक्सर लोग इन दस्तावेजों को महत्व नहीं देते और उन्हें साथ में नहीं रखते, जिससे बाद में उन्हें भारी जुर्माना भुगतना पड़ सकता है।
ड्राइविंग लाइसेंस (DL)
यह दस्तावेज यह साबित करता है कि व्यक्ति वाहन चलाने के योग्य है। अगर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के आप वाहन चला रहे हैं, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)
किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। यह प्रमाणपत्र दर्शाता है कि वाहन कानूनी रूप से पंजीकृत है। बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के वाहन चलाना पूरी तरह से अवैध है और इस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इंश्योरेंस पॉलिसी
वाहन चलाते समय इंश्योरेंस पॉलिसी होना जरूरी है। अगर आपके पास इंश्योरेंस नहीं है, तो दुर्घटना की स्थिति में आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसके बिना वाहन चलाना जोखिमपूर्ण है।
PUCC (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट)
यह सर्टिफिकेट यह सुनिश्चित करता है कि आपका वाहन पर्यावरण के लिए नुकसानकारी प्रदूषण नहीं फैला रहा है। यह सर्टिफिकेट किसी भी पेट्रोल पंप से प्राप्त किया जा सकता है। अगर यह दस्तावेज आपके पास नहीं है, तो ट्रैफिक पुलिस चालान काट सकती है।
चालान का विवरण
यदि आपके पास PUCC सर्टिफिकेट नहीं है, तो पहली बार पकड़े जाने पर आपको 1000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर यह जुर्माना बढ़कर 2000 रुपये तक हो सकता है।
तो अगर आप बिना इन जरूरी दस्तावेजों के गाड़ी चला रहे हैं, तो जल्द से जल्द इन्हें संभाल कर रखें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।