नई दिल्ली :- भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। इस कारण देश में करोड़ों लोगों की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। आजादी के बाद से भारत सरकार कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। हालांकि, देश में आज भी करोड़ों किसान ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। किसानों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं।
![PM किसान योजना की 19वीं किस्त से पहले आई बड़ी खुशखबरी, अब किसान पति-पत्नी दोनों एक साथ ले सकते हैं स्कीम का लाभ? 1 kisan](https://www.khabriexpress.in/wp-content/uploads/2025/02/kisan.webp)
6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक सरकार इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी कर चुकी है।
24 फरवरी को आएंगे पैसे
18वीं किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जारी किया था। 18वीं किस्त के मिलने के बाद से देश में करोड़ों किसान 19वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इन किसानों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक भारत सरकार 24 फरवरी, 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेगी। वहीं देश में कई किसान ऐसे भी हैं जिनका अक्सर यह सवाल रहता है कि इस स्कीम का लाभ परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एक साथ ले सकते हैं?
एक ही सदस्य को लाभ
अगर आप इस बारे में पता करना चाहते हैं तो आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताएंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत एक परिवार में किसान पति पत्नी एक साथ इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। दोनों में से किसी एक सदस्य को ही इस स्कीम का लाभ मिलेगा। इस योजना का लाभ परिवार में उसी सदस्य को दिया जाता है, जिसके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।