किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया इस फसल का समर्थन मूल्य
नई दिल्ली :- किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने तुअर दाल का समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। मोहन सरकार ने पिछली कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया था। इस फैसले से किसानों को उनकी फसल के लिए बेहतर दाम मिलेंगे। इस बार किसानों को पिछले साल के मुकाबले 550 रुपये ज्यादा मिलेंगे।बता दें कि राज्य में गेहूं की खरीदी पहले से ही चल रही है। किसानों के तुअर दाल की फसल पककर तैयार है। प्रदेश के 43 जिलों के कलेक्टरों को खरीदने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मोहन सरकार इस साल किसानों से 7550 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तुअर दाल खरीदेगी। पिछले साल यह दर 7000 रुपये प्रति क्विंटल थी। इस बार किसानों को 550 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे। इससे किसानों को अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में इस साल तुअर दाल का बंपर उत्पादन होने का अनुमान है।
43 जिलों में होगी खरीदी
खरीदी केंद्रों पर किसानों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार ने भी तुअर दाल की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से 100 प्रतिशत खरीद का वादा किया है। मध्य प्रदेश में तुअर दाल की खरीदी के लिए 43 जिले रजिस्टर्ड हैं। मोहन सरकार ने इस साल 1 लाख 27 हजार मीट्रिक टन तुअर दाल खरीदने का लक्ष्य रखा है। वहीं इस बार यानी 24 मार्च को मोहन कैबिनेट की बैठक में भी किसानों के लिए कई और भी फैसले लिए गए। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा। बता दें कि मोहन कैबिनेट में प्रदेश में 4 बड़े सोलर प्लांट लगाने का भी फैसला लिया गया ैह।