मौसम

हरियाणा में आज सुबह रिमझिम बारिश, इन चार जिलों में भरी बारिश का अलर्ट जारी

हिसार :- हरियाणा में मानसून अभी चल रहा है। पानीपत, जींद, फरीदाबाद, गोहाना सहित कई स्थानों पर सुबह से बारिश हो रही है। इससे जगह-जगह पानी भर गया है। सड़कों पर पानी है। आज मौसम विभाग ने चार जिलों (पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर) में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

barish

पांच सिंतबर तक बरसात होने की उम्मीद

हरियाणा में दो से पांच सिंतबर तक बरसात होने की उम्मीद है। इस समय पश्चिम विक्षोभ भी प्रभावी होगा। दो महीने की मानसून अवधि बीत चुकी है। प्रदेश में अभी सामान्य से 17% कम बारिश हुई है, लेकिन अगस्त में 21% अधिक बारिश हुई है। सितंबर अभी बाकी है। 1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में मानसून सीजन में 440 मिलीमीटर बरसात होती है। अब तक 282.9 मिलीमीटर बरसात हुई है, जो मानसून के कोटे से 157 मिलीमीटर कम है।

12 जिलों में कम बरसात 

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि सितंबर में होने वाली बारिश से बहुत कमी हो सकती है। 12 जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है, जबकि तीन जिलों में अधिक बरसात हुई है। कृषि वैज्ञानिकों ने दूसरी ओर कहा कि फसलों को अभी बरसात की जरूरत है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे [email protected] पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button