नई दिल्ली

किसानों की हुई बल्ले- बल्ले, सरकार गिफ्ट में देगी मिनी ट्रैक्टर

नई दिल्ली :- किसान मेला बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है, यहां पर पुरस्कार के रूप में किसानों को मिनी ट्रैक्टर, पावर वीडर जैसे कृषि यंत्र दिए जाएंगे तथा आधुनिक तकनीक की जानकारी मिलेगी- खेती-किसानी में कई तरह की चुनौतियां आती है। जिसमें कृषि विभाग किसानों की मदद करता है। तथा खेती के काम को आसान बनाने के लिए नया आधुनिक कृषि यंत्रों से किसानों को अवगत कराता है। आपको बता दे कि कृषि क्षेत्र में किसान मेला के कारण नई क्रांति आ चुकी है। कृषि विभाग एवं कृषि विश्वविद्यालय जो कृषि मेला आयोजित करते हैं। उसमें किसानों को कृषि क्षेत्र में नई तकनीक की जानकारी मिलती है। वहां पर वह कृषि विशेषज्ञ और बागवानी से जुड़ी कंपनियां की प्रदर्शनी देखने को मिलती हैं और खेती के इतिहास को समझते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

minni tractor

आय में वृद्धि करने की सटीक जानकारी

किसानों को यहां पर खेती से आय में वृद्धि करने की सटीक जानकारी भी मिलती है। जिसमें 21 मार्च से 23 मार्च तक यानी की तीन दिन हरियाणा के सब्जी उत्कृष्ट केंद्र, घरौंदा, करनाल में मेघा सब्जी एक्सपो 2025 का आयोजन होने जा रहा है। जहां पर मुख्यमंत्री कृषि मंत्री और अन्य कृषि अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। चलिए आपको बताते हैं यहां पर किसानों को क्या-क्या फायदे होंगे। किसान देश का पेट भरते हैं, सरकार भी खेती किसानी को प्रोत्साहित करती है। किसानों की आर्थिक मदद करती है। जिसमें आपको बता दे की जो यह सब्जी एक्सपो का आयोजन हो रहा है, यहां पर किसानों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। जिसमें टमाटर, आलू, गोभी, प्याज, मिर्च, हल्दी, लहसुन, अदरक आदि सब्जियों के सबसे बढ़िया उत्पादक पुरस्कार राशि में इनाम मिलेगा।

पुरस्कार के रूप में 3 मिनी ट्रैक्टर

किसानों को तीनों दिन पुरस्कार के रूप में 3 मिनी ट्रैक्टर, तीन पावर वीडर और 10 मशीनरी यंत्र मिलेंगे। खेती किसानी में बढ़िया काम करने वाले किसानों को यह फायदा होगा। यहां पर सम्मिलित होने वाले किसानों की किस्मत चमक सकती है। हरियाणा में आयोजित होने वाला यह सब्जी एक्सपो किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होने वाला है। इसमें बताया जा रहा है कि 100 से अधिक सब्जी आलू की खेती करने वालों किसानों को पुरस्कार मिलेगा। यहां पर मधुमक्खी पालन करने वाले किसान भी पुरस्कार के पात्र होंगे। बागवानी से जुड़ी बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियां भी यहां पर प्रदर्शनी लगायेंगी। करीब 200 से अधिक बागवानी करने वाली कंपनियां यहां किसानों को दिखाई देंगे। यह सब्जी एक्सपो बड़े पैमाने पर आयोजित होगा।

22 एकड़ के केंद्र में बागवानी तकनीक का प्रदर्शन

लगभग 22 एकड़ के केंद्र में बागवानी तकनीक का प्रदर्शन होगा। जिससे किसानों को इस प्रदर्शनी में बहुत ही ज्यादा मजा आने वाला है। यहां पर सिर्फ खेती-किसानी से जुड़ी बातें ही नहीं बल्कि रागिनी, जादूगरी और संस्कृत कार्यक्रम भी देखने को मिलेंगे। खेती का इतिहास जानने को मिलेगा। यहां पर सफल किसानों से मिलने और उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा।

Rajat Sisodia

हेलो मेरा नाम रजत सिसौदिया है. मैं Khabri Express वेबसाइट के अकाउंट डिपार्टमेंट में मार्च 2022 से काम कर रहा हूँ. मेरा कार्य अकाउंट डिपार्टमेंट के सभी कार्यो की देख रेख करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे