नई दिल्ली

हवाई सफर करने वाले यात्रीयो के लिए तोहफा, जल्द घट सकते है टिकट के रेट

नई दिल्ली :- मार्च 2025 की शुरुआत में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) या जेट फ्यूल की कीमतों में मामूली कमी दर्ज की गई है, जो हवाई यात्रियों के लिए राहत की बात है। फरवरी 2025 में जेट फ्यूल की कीमतों में 5% से अधिक की वृद्धि हुई थी लेकिन अब कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और कुंभ मेले के समाप्त होने के बाद घरेलू उड़ानों की मांग में संभावित कमी के कारण कीमतों में यह गिरावट आई है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

flight

घरेलू फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में गिरावट

  • दिल्ली: ₹222 प्रति किलोलीटर की कटौती के साथ 95,311.72 रुपए प्रति किलोलीटर।
  • कोलकाता: ₹372.96 की गिरावट के साथ 97,588.66 रुपए प्रति किलोलीटर।
  • मुंबई: ₹248.87 की कमी के बाद 89,070.03 रुपए प्रति किलोलीटर।
  • चेन्नई: ₹372.29 कम होकर 98,567.90 रुपए प्रति किलोलीटर।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए जेट फ्यूल के दाम में बदलाव

  • दिल्ली: 5.83 डॉलर की कटौती के साथ 848.32 डॉलर प्रति किलोलीटर।
  • मुंबई: 45.58 डॉलर की बड़ी कटौती के बाद 847.10 डॉलर प्रति किलोलीटर।
  • चेन्नई: 5.76 डॉलर की कटौती के साथ 843.13 डॉलर प्रति किलोलीटर।
  • कोलकाता: 3.84% बढ़कर 32.77 डॉलर महंगा।

क्या सस्ता होगा हवाई सफर?

फ्यूल की कीमतों में मामूली गिरावट एयरलाइंस के लिए राहत भरी हो सकती है लेकिन फरवरी में जो बढ़ोतरी हुई थी, उसे देखते हुए टिकटों में तुरंत कटौती की संभावना कम है। एविएशन इंडस्ट्री में फ्यूल खर्च 40% से अधिक होता है, इसलिए अगर कीमतों में लगातार गिरावट रहती है तो हवाई किरायों में राहत संभव हो सकती है, खासकर होली के समय यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे [email protected] पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button