गोल्ड रेट

रॉकेट की रफ्तार से बढ़े सोने के भाव, जल्द रेट होगा 1 लाख के पार

नई दिल्ली :- सोने के दामों में इस समय जबरदस्त बढ़ौतरी देखी जा रही है। अभी तो ब्याह शादी का सीजन भी इतना नहीं रहा, फिर भी सोने के दामों (Gold-Silver Rate ) में ये तेजी आना आगे रिकॉर्ड बढ़ौतरी के संकेत दे रहा है। इस समय 22 कैरेट सोने के दाम 85 हजार पास जा पहुंचे हैं तो 24 कैरेट सोना 90 हजार (24 carat gold rate) के आंकड़े को छूने के करीब है। चांदी भी काफी महंगी होती जा रही है। इन बढ़ते भावों ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। मार्च माह की शुरुआत में तो सोना हल्की चाल से चला था लेकिन अब सोने के दाम (gold price update) न रुकने वाली रफ्तार से दौड़ रहे हैं। कुछ दिन बाद अब नवरात्र शुरू हो जाएंगे, ऐसे में सोने की कीमत में और उछाल आने की संभावना है।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

gold
जानिये इन शहरों में सोने के भाव

इस समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट का सोना 82,462 रुपये (UP Gold-Silver Rate Today ) प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। कुछ इसी तरह से उत्तर प्रदेश (Gold Rate in UP ) के अन्य शहरों में भाव ट्रेड कर रहे हैं। वाराणसी, गोरखपुर, नोएडा, मेरठ, झांसी, आगरा, अयोध्या, कानपुर, रामपुर और मथुरा में प्रति तोला सोने का भाव 82460 रुपये (Gold-Silver Rate Today 15 March ) चल रहा है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 89,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही हैं।18 कैरेट सोने का दाम (sona chandi ka bhav) इस समय 66,463 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। 18 कैरेट सोने की कीमत फिलहाल 6,7500 रुपये प्रति तोला हैं।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोना

22 कैरेट सोने (22 carat gold rate) से ही गहने बनाए जाते हैं। इसमें अन्य धातुओं को मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड सबसे अधिक 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है । 22 कैरेट सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध (sudh sone ki pahchan) होता है। 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 9 प्रतिशत बाकी धातु होती हैं। इनमें तांबा, चांदी, जिंक शामिल हैं। अधिकतर सर्राफा व्यापारी 22 कैरेट सोने के गहने ही बेचते हैं और ग्राहक भी लगभग इसी कैरेट के सोने को खरीदते हैं।

सोने के रेट बढ़ने का कारण 

अब सोने के दाम (sone ka taja bhav) लगातार आसमान छूते जा रहे हैं। इसके कई कारण हैं। भू-राजनीतिक तनाव, शेयर बाजार में गिरावट आने, ब्याह शादी व त्योहारों का सीजन होने के कारण सोने के रेट अप डाउन होते रहते हैं। इसके अलावा डॉलर की कीमतों में उतार चढ़ाव आने से भी सोने की कीमत (sone ki kimat) में बदलाव आता है। शेयर बाजार में गिरावट आने पर भी लोग सोन में निवेश को सुरक्षित मानते हुए इसमें निवेश करने लगते हैं। सोने के गहनों पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज आदि लगने से इसके रेट में मामूली बदलाव आ जाता है।

इस दिन 1 लाख से पार होगा सोना

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने के दाम (gold rate hike) और बढ़ेंगे। इस समय ही 10 ग्राम सोना 90 हजार के पास ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से उम्मीद है कि नवरात्रों में सोना 1 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगा। इस साल के अंत तक 10 ग्राम सोने का रेट 1 लाख (sone ka aaj ka bhav) से काफी ऊपर होगा।

फोन पर जानें ताजा भाव

आप फोन पर भी घर बैठे सोने के रेट जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होगी। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड (18 carat gold price) ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए इस नंबर पर आप मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको SMS मिलेगा, जिसमें सोने के ताजा रेट जान सकते हैं।  www.ibja.co या ibjarates.com साइट पर भी आप सोने के ताजा भाव जान सकते हैं।

हॉलमार्क जरूर कर लें चेक

सोना खरीदते समय इसकी क्वॉलिटी का ध्यान हमेशा रखें। ग्राहक को हमेशा सोने पर हॉलमार्क (gold hollmark) देखकर ही खरीदारी करनी चाहिए। सोने की सरकारी गारंटी हॉलमार्क ही होता है, इसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) की ओर से निर्धारित किया जाता है। इसके अनुसार ही गहनों पर अंक निर्धारित किए जाते हैं।

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे