Gold Rate Down: सर्राफा बाजार में औंधे मुंह गिरा सोना, 17 हजार तक की गिरावट
नई दिल्ली, Gold Rate Down :- सोने की बढ़ती कीमतों ने जहां खरीदारों को चिंता में डाल दिया था वहीं अब सोने के भाव में गिरावट देख मार्केट में एक बार फिर हलचल मच गई है। अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। हर रोज बढ़ते सोने के भाव में गिरावट देख खरीदारों को काफी राहत मिली है। आज 4 अप्रैल को कीमतों (Gold Rate 4 April 2025) में करीब 17400 रुपए तक की गिरावट देखी गई है। यही कारण है कि 10 ग्राम का रेट भी गिर गया है। बीते कल सोने ने सराफा बाजार में रिकॉर्ड हाई बनाया था। अमेरिकी टैरिफ, दुनियाभर के शेयर बाजार में बिकवाली समेत बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी जैसे अन्य ट्रिगर्स बुलियन मार्केट पर असर डाल रहे। प्रॉफिट बुकिंग का भी प्रभाव कीमतों (Gold Rate Down) पर दिख रहा। यही वजह है कि कॉमैक्स पर भी सोने की कीमतों में तेज गिरावट रही।
आज सोने और चांदी की नई कीमत
हैदराबाद से सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Down) 9,164 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,400 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 6,873 रुपए प्रति ग्राम है। चांदी की कीमत आज 108 रुपए प्रति ग्राम और 1,08,000 रुपए प्रति किलोग्राम है।
सराफा बाजार में कुछ इस तरह चमका सोना
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही। 22 कैरेट सोने की कीमत 1600 रुपए गिर गई है, जोकि 8400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 100 ग्राम की कीमत भी 16000 रुपए सस्ता होकर 840000 रुपए पर बिक रहा है। 24 कैरेट सोने की कीमतों में भी 1740 रुपए की गिरावट है, जोकि 91640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 100 ग्राम की कीमत भी 17400 रुपए गिरकर 916400 रुपए पर आ गया है। इसी तरह 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमजोरी है। यह 1310 रुपए सस्ता होकर 68730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 100 ग्राम की कीमत भी 13100 रुपए गिरकर 687300 रुपए पर आ गया।
अन्य 5 शेहरों में सोने की चमक कुछ इस तरह रही
इंदौर – आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,169 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,405 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,877 प्रति ग्राम है।
नई दिल्ली – आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,179 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,415 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,885 प्रति ग्राम है।
चंडीगढ़ – आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,179 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,415 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,885 प्रति ग्राम है।
जयपुर – आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,179 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,415 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,885 प्रति ग्राम है।
कोची – आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,164 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,400 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,873 प्रति ग्राम है।
घरेलू वायदा बाजार में सोने में उछाल या गिरावट?
वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट है। MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का जून वायदा रेट करीब 350 रुपए गिरकर 89715 रुपए पर आ गया है। जबकि कल ही भाव 91423 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गया था, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल भी है। चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब 1600 रुपए तक गिर गई है, जोकि 92835 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
2 साल के हाई पर पहुंचा सोने और चांदी का रेश्यो
बुलियन मार्केट में जोरदार बदलाव के चलते गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 92 के पार निकल गया है, जोकि 2 साल का हाई भी है। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि रेश्यो बढ़ने (gold-silver ratio) का मतलब आगे सिल्वर में तेज करेक्शन देखने को मिल सकता है।गोल्डमैन ने भी सोने को लेकर (Gold Rate) अनुमान मजबूती किया है लेकिन चांदी की कीमतों (Silver Rate) को लेकर ज्यादा कुछ नहीं अग्रेसिव कॉल नहीं दिया है।