Gold Rate Today: आज सोने की कीमतों में बड़ा उछाल, अब दिन में 4400 रुपये महंगा हुआ सोना a
नई दिल्ली :- सोने का भाव इन दिनों ग्राहकों को चौंका रहा है। पिछले कुछ ही दिनों में सोने के भाव (sone ka bhav) ने रिकॉर्ड बढ़ौतरी दर्ज की है। लगातार ऊंची छलांग लगा रहे सोने दाम खरीदारों को खरीद के लिए सोचने पर मजबूर करने लगे हैं। आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके सोने के दाम थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चांदी भी कुछ इसी तरह की चाल पर है। आने वाले समय में सोने सहित चांदी के दाम (gold silver rate today) भी शिखर पर पहुंच सकते हैं। इसलिए हमेशा सोना या चांदी के ताजा भाव जान लेने के बाद ही सोना या चांदी में निवेश करें।
जेवराती सोने-चांदी का ताजा भाव-
सर्राफा बाजार में सोने का भाव इस समय सातवें आसमान पर है । इस समय 22 कैरेट सोने की कीमत 82350 रुपए (22 carat gold price) प्रति तोला है। कल बुधवार को 81950 रुपए प्रति तोला के भाव से बिका 22 कैरेट सोना आज 400 रुपये की तेजी पर ट्रेंड कर रहा है। चांदी की कीमत (silver price today) वीरवार को सर्राफा बाजार में 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम रही, जो कल की तुलना में बढ़ौतरी पर है।
24 कैरेट सोने का रेट
22 कैरेट सोने के दामों के अलावा 24 कैरेट का सोने का रेट (24 carat gold rate) भी पहले से हाई हो गया है। इसमें 440 रुपए की तेजी के साथ यह 89840 रुपए प्रति तोला के हिसाब से बिक रहा है। कल 24 कैरेट सोने का भाव 89400 रुपए (gold price 27 march) प्रति 10 ग्राम चल रहा था। अगर इस कैटेगरी के सोने में 100 ग्राम की कीमत का हिसाब लगाएं तो यह 4400 रुपए महंगा होकर 898400 रुपए पर बिक रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। यह 330 रुपए महंगा होकर 67380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
जानिये इन शहरों में सोने का भाव –
– चंडीगढ़ में आज वीरवार को 24 कैरेट सोना 8,9990 रुपये (sona chandi ka aaj ka bhav) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 8,2500 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई हैं। वहीं 18 कैरेट सोने का रेट (gold rate hike) इस समय 6,7500 प्रति तोला के हिसाब से ट्रेंड कर रहे हैं।
– दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 8,9990 रुपये (delhi gold rate today) प्रति तोला व 22 कैरेट सोना 8,2500 प्रति 10 ग्राम बिका है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 6,7500 रुपये (sone ki kimat) प्रति 10 ग्राम है।
– इंदौर में आज वीरवार को 24 कैरेट सोना 8,9890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत 8,2400 (22 carat gold price) प्रति तोला बनी हुई है।
– राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 8,9990 रुपये (jaipur gold rate today) प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 8,2500 प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाप 6,7500 रुपये प्रति तोला बने हुए हैं।
– कोलकाता में 24 कैरेट सोने के दाम 8,9840 प्रति 10 ग्राम है। यहां पर 22 कैरेट सोने की कीमत 8,2350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस महानगर में 18 कैरेट सोने की कीमत 6,7380 रुपये (kolkata gold price) प्रति तोला है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी का भाव-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अब सोने-चांदी का भाव (sona chandi ka taja bhav) तेजी पर ट्रेंड कर रहे हैं। घरेलू बाजार में तो बढ़ौतरी लगातार दर्ज की ही जा रही है। इस समय कॉमेक्स पर सोने के रेट की बात करें तो यह 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3040 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोने का ऑल टाइम हाई का आंकड़ा 3057 डॉलर प्रति औंस है। चांदी (chandi ka bhav) में भी अब तेजी दिखाई दे रही है और यह ग्लोबल लेवल पर 34.35 डॉलर प्रति औंस के हिसाब से चल रही है।