नौकरी

Haryana CET News: HSSC की तरफ से आई बड़ी खुशख़बरी, जिन अभ्यर्थियों ने भरे है ये पद वो मंगवा लें मिठाई

पंचकूला :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा में ग्रुप सी के 32 हज़ार पदों पर भर्तियां होनी है. आयोग स्पष्ट कर चुका है कि परीक्षा के लिए केवल 4 गुना उम्मीदवारों को भी बुलाया जाएगा जबकि सीईटी क्वालीफाई अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी क्वालीफाई अभ्यर्थियों को परीक्षा देने का मौका मिले. आयोग और अभ्यर्थियों के बीच छिडे इस विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

hssc chairman bhopal singh

32 हज़ार पदों को 401 श्रेणियों में किया गया है विभाजित

आयोग की तरफ से ज़ब पदों के मुकाबले 4 गुना अभ्यर्थियों की List बनाई गई तो आयोग को पता चला कि 20 हजार तकनीकी या फिर कोर्स वाले पद हैं, जिनके लिए 4 गुणा अभ्यर्थी ही नहीं है. जबकि 12 हजार ऐसे पद हैं, जिनके लिए सबसे ज्यादा Competition बनने वाला है. आयोग की तरफ से 32 हजार पदों का आबंटन 401 श्रेणियों में किया गया है. बाद में परीक्षा के लिए इनको अलग-अलग 63 समूहों में वितरित किया गया है. आयोग इन पदों के लिए समूह के मुताबिक ही स्क्रीनिंग परीक्षा लेगा. इसके लिए आयोग 4 गुना अभ्यर्थियों की List तैयार कर रहा है.

कई श्रेणियों में पद ज्यादा और आवेदनकर्ता कम

शुरुआती चरण में 13 ग्रुपों के 12610 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा. इन पदों के लिए  24 व 25 जून को पंचकूला व करनाल में परीक्षा आयोजित होगी. इन 32000 पदों में से सबसे ज्यादा प्रतियोगिता  पटवारी, कैनाल पटवारी, ग्राम सचिव व क्लर्क के लिए होने वाली है. Common Graduate के 6392 और कामन हायर सेंकेंडरी के 5762 पदों पर ज्यादा कंपटीशन होता लग रहा है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया है कि प्रारंभिक समीक्षा के दौरान सामने आया है कि केवल 12 हजार पदों को लेकर ज्यादा प्रतियोगिता है. कई Category तो ऐसी हैं, जिनके लिए पदों की संख्या ज्यादा है और आवेदनकर्ता कम.

यूनानी फार्मासिस्ट के लिए किसी ने भी नहीं किया आवेदन

यूनानी फार्मासिस्ट के लिए किसी ने भी Apply नहीं किया है. Ayurvedic Farmasist के पदों और फायरमैन कम आपरेटर के लिए अपेक्षाकृत कम उम्मीदवार है. VLDA, स्टाफ नर्स, ALM, स्पोट्र्स समेत कई अन्य तकनीकी या Course वाले पदों के लिए ज्यादा कंपटीशन नहीं है. बहुत सी Category तो ऐसी है जिनमें चार गुना उम्मीदवार ही नहीं है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे