Haryana CET Update: हरियाणा CET परीक्षा के लिए HSSC ने कसी कमर, अभ्यर्थी इन सुरक्षा लेयर्स को पार करके ही दे पाएंगे एग्जाम
पंचकूला, Haryana CET Update :- जैसा कि आप सभी जानते हैं हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग Group C के 32000 पदों पर भर्ती के लिए Screening Test आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए 13 ग्रुपों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है. आगामी 24 और 25 जून को इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित ग्रुप-सी की परीक्षा पंचकूला व करनाल में होगी. इस परीक्षा में 12,610 पदों के लिए लगभग 33 हजार युवा शामिल होंगे.

ज्यादातर परीक्षाएं होंगी पंचकूला में आयोजित
आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया है कि पहले चरण में 12,610 पदों के लिए 13 ग्रुपों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. ज्यादा उम्मीदवार पंचकूला में परीक्षा देंगे जबकि 13745 युवाओं की परीक्षा करनाल में होगी. परीक्षा के लिए पहले की तरह वीडियोग्राफी होगी और नियंत्रण कक्ष HSSC के Office में बनाया जाएगा. पंचकूला में 21 परीक्षा केंद्र, जबकि करनाल में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. अध्यक्ष का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो ही करनाल या कुरुक्षेत्र में परीक्षा आयोजन होगा, अन्यथा ज्यादातर परीक्षाएं पंचकूला में ही आयोजित की जाएंगी.
जल्द जारी होगा सभी परीक्षाओं का शेड्यूल
अध्यक्ष का कहना है कि ग्रुप- सी के लगभग 32 हजार पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा July में पूरी कर ली जाएगी. सरकार का कहना है कि 31 दिसंबर तक हर हाल में भर्ती पूरी कर ली जाएगी. जून के बाद जुलाई में परीक्षा का आयोजन होगा. आगे होने वाली सभी परीक्षाओं का Schedule हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से जल्द ही जारी किया जाएगा. आगामी सभी परीक्षाओं का आयोजन शनिवार और रविवार को होगा. आयोग के ग्रुप सी के स्क्रीनिंग टेस्ट में Biometric आधार बेस होगा.
ग्रुप डी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून
वही ग्रुप डी के लिए आवेदन चल रहे हैं. आवेदन करने के लिए आयोग ने फिर से पोर्टल को खोला है. आवेदन करने की Last Date 26 जून है. Group D के लिए पहले ही 10.54 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब यह आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा बढ़कर 11 लाख के पार जा सकता है. ग्रुप-डी के लिए सितंबर माह में CET आयोजित करने के लिए आयोग ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को पत्र भी भेजा है. एनटीए की तरफ से जल्द ही ग्रुप डी के सीईटी की तारीखें तय होंगी.

