चंडीगढ़ :- हरियाणा में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 15 अप्रैल तक पुस्तकें मिल जाएंगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी। सैनी ने कहा कि प्राइवेट विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी भी बुक शॉप से अपनी पुस्तकें खरीद सकते हैं। एक बुक शॉप से खरीदने की बाध्यता नहीं है।

सैनी ने कहा कि बजट भाषण में शिक्षा से सम्बंधित विषयों को चिन्हित कर तीव्र गति से कार्य शुरू किया जाए। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इस वर्ष पूर्ण रूप से लागू किया जाए। शिक्षा बोर्ड की वेबसाइड पर पिछले 10 वर्षों के प्रश्न पत्र तथा मॉक टैस्ट अपलोड किए जाएंगे। हरियाणा मैथ ओलंपियाड के आयोजन व अनुसंधान केन्द्रों के भ्रमण को लेकर जल्द रूपरेखा तैयार की जाएगी। मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए हर जिले में महाविद्यालय को चिन्हित किया गया है। शिक्षण संस्थानों में साफ-सफाई, हरियाली, रंग-रोगन, श्लोगन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।