Haryana News

Haryana Police News: पुलिस कर्मियों को न हटाए जाने पर अनिल विज का मूड खराब, चिन्हित किये जानें की शुरू हुई कवायद

चंडीगढ़ :- जैसा कि आप सभी जानते हैं कुछ दिनों पहले हरियाणा में तोंद वाले पुलिस अफसरों को अपना वजन कम करने के आदेश जारी किए गए थे. गृहमंत्री की तरफ से यह आदेश भी जारी किए गए थे कि थानों में तैनात तोंद वाले पुलिस अफसरों को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए. हरियाणा के थाने- चौकियों में तैनात तोंद वाले पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को Police Line में स्थानांतरित करने के आदेश के लगभग एक महीने बाद भी अधिकांश पुलिस अधीक्षकों ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

Anil Vij

पुलिस कर्मियों का फिट होना अनिवार्य

गृह मंत्री अनिल विज ने इस पर नाराजगी जाहिर की है. इसी के चलते विज ने Reminder भेजा है कि तुरंत प्रभाव से ज्यादा वजन वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को Field से हटाकर पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए. जब यह सभी पुलिस अधिकारी और जवान शारीरिक रूप से Fit होंगे उसके बाद ही उन्हें वापस फील्ड में Posting दी जाएगी. विज ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कर्मियों की Fitness अनिवार्य है.

लिखित में नहीं आए है आदेश 

विज का कहना है कि जब पुलिसकर्मी पूर्ण रूप से फिट होंगे तभी वह अपराध रोकने में कामयाब हो पाएंगे. गृहमंत्री ने रिमाइंडर भेजकर कार्रवाई की Report भी तलब की है. हालांकि कुछ पुलिस अधीक्षकों ने तर्क रखा है कि उनके पास अभी ऐसे कोई भी आदेश लिखित में नहीं पहुंचे हैं. वहीं, कुछ का कहना है कि उन्होंने मोटे पुलिस कर्मियों की पहचान करने की Process को भी शुरू कर दिया है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे