Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
मौसम

Haryana Weather Today: कुछ समय बाद हरियाणा के इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

barish 7

इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश

दरअसल,  मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में भी आज बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल जिले में बारिश दर्ज की गई है। जबकि, चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में भी सोमवार की रात हल्की बूंदाबांदी हुई है। वहीं कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही है। जिसका असर तापमान पर भी पड़ेगा। आज हरियाणा का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

9 फरवरी तक मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 6 से लेकर 9 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह और शाम को हल्का कोहरा देखने को मिलेगा और ठंडी हवाएं चलती रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि, 10 फरवरी के बाद मौसम बदल सकता है।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम मुकेश कुमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On GNews
Recent Posts
Back to top button