Haryana News

इस बजट सत्र मे महिलाओ को मिलेगी 2100 रुपये महिने वाली सौगात, सभी तैयारिया मुकम्मल

हरियाणा :- वह महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का अपना चुनावी वादा भी पूरा करेंगे। इसके साथ ही घरेलू महिलाओं को राहत देने के लिए 500 रुपए में सस्ते सिलेंडर देने का दायरा भी बढ़ा सकते हैं। अभी सरकार राज्य में सिर्फ 13 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दे रही है। इसके अलावा युवाओं को रिझाने के लिए वह अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान 2 लाख सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा करेंगे। सैनी बजट में हर साल औसतन 40 हजार युवाओं को नौकरी देने का प्रावधान करेंगे। साल 2024-2025 में तत्कालीन वित्त मंत्री के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने 1 लाख 89 हजार 877 करोड़ का बजट पेश किया था।

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Paise 4

क्यों 2 लाख करोड़ का हो सकता है बजट?

इस वर्ष का बजट 2 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है। यह अनुमान पिछले कुछ वर्षों के बजट के आकार में हुई वृद्धि को देखते हुए लगाया गया है। पिछले वर्ष 2024-25 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जो उससे पिछले वर्ष की तुलना में 11% अधिक था। इससे पहले 2023-24 में बजट 1.83 लाख करोड़ रुपए का था। वर्ष 2022-23 में यह राशि 1.77 लाख करोड़ रुपए थी, जो 2021-22 की तुलना में 15.6% अधिक थी। इस प्रकार बजट में लगातार बढ़ोतरी का रुझान देखा जा रहा है, जिससे इस बार के बजट के 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है।

ब्याज मुक्त लोन के लिए रहेगा बजट में प्रावधान

बजट में एक और बड़ी योजना महिला उद्यमियों को लेकर होगी। इस योजना के जरिए सरकार उद्यमी महिलाओं को एक लाख रुपए तक का लोन ब्याज मुक्त देगी। बजट में इसके लिए भी सीएम नायब सैनी प्रावधान करेंगे। उद्योग में रुचि रखने वाली महिलाओं को इससे बड़ी राहत मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम सैनी ने महिलाओं के लिए इसका ऐलान किया था।

लखपति दीदी के लिए भी बजट में प्रावधान

केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को 5 साल में 5 लाख लखपति दीदी बनाने का टारगेट दिया गया है। हरियाणा में अब तक 3 लाख लखपति दीदी बनाने का टारगेट पूरा कर लिया गया है। 2 लाख लखपति दीदी अभी और बनानी है। इसे लेकर बजट में प्रावधान किया जाएगा।

महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर का दायरा बढ़ सकता है

बजट में नायब सैनी 500 रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर देने की योजना का दायरा बढ़ा सकते हैं। अभी राज्य में करीब 13 लाख BPL परिवारों को ही इस योजना का लाभ सरकार दे रही है। हालांकि प्रदेश में जिस किसी भी महिला के नाम गैस कनेक्शन है, उस महिला को हर साल 500 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से करीब 12 रसोई गैस सिलेंडर दिए जा सकते हैं। इसके लिए महिला को बस हरियाणा का आधार कार्ड दिखाना होगा।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे