LPG Price News: फरवरी के पहले दिन ही आम जनता को मिली बड़ी राहत, आज इतने रुपये सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर
नई दिल्ली, LPG Price News: आज से फरवरी का महीना शुरु हो गया है। आज 1 फरवरी को बजट से पहले LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। LPG गैस सिलेंडर आज सस्ता हो गया है। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये की छूट मिली है। यह राहत सिर्फ 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए है। 14 किलो वाले LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 KG वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 1797 रुपये का हो गया है। कोलकाता में यह कमर्शियल सिलेंडर अब 1911 रुपये की जगह अब 1907 रुपये में मिलेगा। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1749.50 रुपये है। यहां यह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जनवरी में 1756 रुपये में मिल रहा था। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव कोलकाता में भी बदले हैं। इसकी कीमत यहां 1966 रुपये की जगह अब 1959.50 रुपये रह गई है।
घरेलू LPG सिलेंडर प्राइस
वहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14KG वाला LPG गैस सिलेंडर 1 अगस्त के रेट पर ही मिल रहा है। आज 1 फरवरी 2025 को भी यह 803 रुपये में मिल रहा है। वहीं, लखनऊ में 14 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 840.50 रुपये का है और 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1918 रुपये का। कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये है।