अब राशन डिपो पर जरूरत के हिसाब से मिलेगा सरसों तेल, BPL परिवारो के लिए हुआ ये बड़ा बदलाव
नई दिल्ली :- लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत देने का प्लान बनाया है। अब राशनकार्ड धारक अपनी जरूरत के हिसाब से डिपुओं में सस्ता सरसों का तेल ले सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी शादी या अन्य समारोह से संबंधित दस्तावेज यानी कार्ड आदि डिपो होल्डर को दिखाना होगा। बता दें कि राशन डिपो में बाजार से कम रेट पर राशन मिलता है। उसी तरह खाद्य तेल भी बाजार से कम दामों पर मुहैया करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बारे में जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश सरकार अभी तक एक राशन कार्ड पर अधिकतम दो लीटर सरसों तेल दे रही है, लेकिन अब सरकार ने इन आदेशों में राहत दी है। यानि अब उपभोक्ता डिपुओं में जाकर जरूरत के मुताबिक सरसों तेल खरीद सकते हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक पुरुषोतम सिंह का कहना है कि लोग अब घर में किसी समारोह के लिए अपनी जरूरत के हिसाब से सरसों का तेल राशन डिपो से ले सकते हैं। बाजार से सस्ते रेट पर सरसों का तेल मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
प्रदेश में इतने राशनकार्ड
प्रदेश में कुल राशनकार्ड धारकों की संख्या 19,65,589 हैं, जो 4500 से अधिक डिपुओं के माध्यम से सस्ते राशन की सुविधा का लाभ उठा रहे है। यहां उपभोक्ताओं को आटा, चावल, तेल, तीन अलग-अलग किस्म की दालें, सरसों तेल और नमक सस्ते रेट पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, लेकिन अब सरकार ने लोगों को डिपुओं से सरसों का तेल जरूरत के हिसाब से उठाने की सुविधा दी है।