Rain Alert: हरियाणा के इन आठ जिलों में अगले तीन घंटे में होगी तेज बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. जैसा कि आपको पता है कि सुबह और शाम गुलाबी ठंड का लोगों को अब अनुभव होने लगा है. मौसम विभाग की तरफ से भी मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटे में हरियाणा के पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बारिश की संभावना बन रही है.आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के पानीपत, करनाल, यमुनानगर,जींद, कैथल,अंबाला, पंचकूला आदि में मध्यम बारिश की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जिस वजह से लोगों को हल्की ठंड का भी एहसास हो सकता है. अब सुबह और शाम के समय लोगों को गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है. आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी.
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :16/10/2023 10:10:2) पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, में मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/cxjIK8LBOv
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) October 16, 2023