SBI ने फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में की कटौती, अब 1 साल की FD पर मिलेगा 6.70% ब्याज
नई दिल्ली :- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में 0.20% तक की कटौती की है। अब, 1 साल की FD पर ग्राहकों को 6.70% ब्याज मिलेगा। यह नई ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी। इसके अलावा, हाल ही में केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD पर ब्याज दरों में कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद, बैंकों ने भी FD की ब्याज दरों में संशोधन किया है।
‘अमृत वृष्टि’ स्पेशल डिपॉजिट स्कीम का ब्याज दर में बदलाव
SBI ने अपनी विशेष डिपॉजिट स्कीम, ‘अमृत वृष्टि’ की ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। इस स्कीम के तहत, 444 दिनों की FD पर सामान्य नागरिकों को 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.55% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज मिलेगा।
SBI ‘वीकेयर’ स्कीम: सीनियर सिटीजन के लिए बेहतर ब्याज दर
SBI ने ‘वीकेयर’ नामक एक और विशेष टर्म डिपॉजिट स्कीम भी शुरू की है, जो सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे अधिक अवधि की FD पर अतिरिक्त ब्याज प्रदान करती है। इस स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 5 साल या उससे अधिक के टर्म डिपॉजिट पर सामान्य ब्याज दर से 1% ज्यादा ब्याज मिलेगा।
केनरा बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक की नई FD ब्याज दरें
-
केनरा बैंक: अब 1 साल की FD पर 6.85%, 2 साल की FD पर 7.15%, 3 साल की FD पर 7.20% और 5 साल की FD पर 6.70% ब्याज मिलेगा।
-
कोटक महिंद्रा बैंक: 1 साल के लिए FD पर 7.10%, 2 साल के लिए 7.15%, 3 साल के लिए 7.00% और 5 साल के लिए 6.20% ब्याज मिलेगा।