Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now
पानीपत न्यूज़

पानीपत में शादी के दिन दुल्हन ने कर दिया ये काम, आनन फानन में दूल्हे ने किया ये काम

पानीपत :- हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में शादी के दिन दुल्हन फरार हो गई। दुल्हन के पिता जब सुबह हलवाई को सामान देने के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि बेटी घर में नहीं है। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान परिजनों को पता लगा कि उसे दुल्हन का ही ताऊ इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब लड़की के पिता अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी दूल्हे से करा रहे हैं, ताकि बारात खाली हाथ न लौटे।

dullan

ताऊ के लड़के पर आरोप

पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया है कि वह मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला है। उसके 3 बच्चे हैं। इनमें 2 बेटियां और एक बेटा है। उनकी 22 वर्षीय बेटी और बेटे की आज (27 नवंबर) को शादी है।उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी सुबह ही बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। उन्हें पूरा शक है कि उनकी बेटी को घर से भगाने में दीपक और उसकी मां नन्हीं का हाथ है। दीपक रिश्ते में उनकी बेटी का भाई लगता है। नन्हीं उनकी बेटी की ताई है। उनके घर से बोलचाल नहीं है।

देर रात मेंहदी की रस्म पूरी कर सोए थे परिजन

लड़की के पिता का आरोप है कि दीपक अक्सर बेटी पर गलत नीयत रखता था। इसी के चलते दोनों परिवारों के बीच बोलचाल नहीं है। आज उनकी बेटी की शादी थी। देर रात तक मेंहदी समेत अन्य सभी रस्में पूरी की गईं। इसके बाद सभी मेहमान और परिजन सो गए। सुबह करीब 3 बजे लड़की की मां उठी थी। उसने देखा कि बेटी सो रही थी।

पिता हलवाई को सामान देने उठा, तो बेटी गायब मिली

पिता ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 4 बजे वह हलवाई को सामान देने उठे। सामान देने के बाद करीब 5 बजे वह घर के भीतर गए। वहां देखा कि बेटी घर में नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश की गई। वह नहीं मिली, तो शक होने पर आरोपी नन्हीं के घर गए। वहां उसका बेटा भी गायब था। उनका कहना है कि उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बेटी को दीपक ही भगा ले गया है।

टोहाना से आ रही बारात

पिता ने बताया कि बारात टोहाना से आ रही है। बारातियों की बेइज्जती न हो, इसलिए उन्हें पूरी बात बता दी। इसके बाद दोनों परिवारों में सहमति हुई कि लड़की के पिता को अपनी रिश्तेदारी में से दूसरी लड़की की शादी करनी होगी। अब एक 19 वर्षीय लड़की की शादी आज उसी लड़के से होने जा रही है।

Rajat Sisodia

हेलो मेरा नाम रजत सिसौदिया है. मैं Khabri Express वेबसाइट के अकाउंट डिपार्टमेंट में मार्च 2022 से काम कर रहा हूँ. मेरा कार्य अकाउंट डिपार्टमेंट के सभी कार्यो की देख रेख करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us On GNews
Recent Posts
Back to top button