29 मार्च को लगने जा रहा है साल का पहला सूर्यग्रहण, इन राशि वालो के जीवन में आएगा भूचाल
नई दिल्ली :- इस साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी महीने लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण पर मीन राशि में ग्रहों की हलचल रहेगी। जिस समय सूर्य ग्रहण होगा, उस समय सूर्य भी भी मीन राशि में होंगे। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लग रहा है और इस दिन कर्मफलदाता शनि अपनी राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके अगले दिन से चैत्र नवरात्रि शुरू होने है। इसके अलावा इस साल एक और सूर्यग्रहण लगने वाला है, जो पितृपक्ष में लगेगा। आपको बता दें कि भले ही इस दिन ग्रहण लग रहा हो या नहीं, लेकिन ज्योतिषिय नजरिए से यह दिन बहुत खास है। क्योंकि इस दिन मीन राशि में राहु, शुक्र, सूर्य, बुध और शनि बड़े ग्रह बैठे हैं। ऐसे में शनि और राहु और सूर्य का एक ही राशि में होना भी बड़ी ज्योतिषिय घटना है, जिसके कई परिणाम सामने आ सकते हैं। हम बता दें कि इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल नहीं रहेगा, लेकिन आप पितृअमावस्या पर सभी तर्पण कार्य और पूजा पाछ कर सकेंगे।
March 2025 solar eclipse
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार 29 मार्च को लगने वाला सूर्यग्रहण ईडीटी 4:50 सुबह शुरू होगा। यह इसी दिन 6:47 ईडीटी पर पीक पर होगा और 8:43 ईडीटी पर समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक, नोर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत में यह ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20 pm बजे शुरू होगा, 4:17 बजे पीक पर होगा। शाम को 6:13 बजे समाप्त हो जाएगा। भारत में सूर्यग्रहण का कोई असर और सूतक काल नहीं माना जाएगा।