Aaj Ka Rashifal: 20 अप्रैल को किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रखना होगा सतर्क?
नई दिल्ली :- आज शाम 07:01 तक सप्तमी तिथि और इसके बाद अष्टमी तिथि प्रभावी रहेगी। पूर्वाह्न 11:48 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रवेश होगा। ग्रहों की स्थिति के चलते वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों को मालव्य योग का विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।
चंद्रमा की स्थिति: चंद्रमा आज शाम 06:04 बजे के बाद मकर राशि में गोचर करेंगे।
शुभ मुहूर्त:
- प्रातः 10:15 से 12:15 बजे तक
- दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक
राहुकाल: दोपहर 04:30 से शाम 06:00 बजे तक — इस समय किसी शुभ कार्य से बचें।
मेष (Aries): आज सामाजिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। छात्रों को समय प्रबंधन में सफलता मिलेगी। व्यापार में नई परियोजनाएं मिलने की संभावना है। विदेश व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृषभ (Taurus): ननिहाल पक्ष में किसी से विवाद संभव है। प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति के दखल से मतभेद हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सजग रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा विवाद तनाव का कारण बन सकता है।
मिथुन (Gemini): दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होंगे। व्यापार में वृद्धि के संकेत हैं। लव पार्टनर से सरप्राइज़ मिलने की संभावना है। ऑफिस का अधूरा काम पूरा करें। सामाजिक और राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। सेहत सामान्य लेकिन सतर्क रहना बेहतर।
कर्क (Cancer): स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय में नए ऑर्डर के लिए प्रयास करें। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। नौकरी में उन्नति की संभावना है। छात्र पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
सिंह (Leo): संतान से सुख मिलेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। पुराने सौदे फाइनल हो सकते हैं। कान से जुड़ी तकलीफ संभव है। बुजुर्गों की सेवा लाभदायक होगी।
कन्या (Virgo): घर के नवीनीकरण में अड़चनें आ सकती हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में संवाद की कमी से तनाव संभव है। खिलाड़ी अपने व्यवहार पर ध्यान दें। ऑफिस में प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहें।
तुला (Libra): रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। कलाकारों और खिलाड़ियों को सफलता मिलेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। फिलहाल निवेश न करें। कार्यस्थल पर सहयोग की भावना रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio): आर्थिक लाभ की संभावना है। व्यापार में अचानक मुनाफा मिल सकता है। खिलाड़ियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। थकावट महसूस हो सकती है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी में नए विचारों से सफलता मिलेगी।
धनु (Sagittarius): आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। छात्रों को करियर विकल्प मिल सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर (Capricorn): कानूनी मामलों में सतर्क रहें। व्यापार में गुणवत्ता का ध्यान रखें। तनाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। परिवार में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। छात्रों को करियर को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में संयम रखें।
कुंभ (Aquarius): रविवार को मित्रों संग यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सतर्कता रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।
मीन (Pisces): उत्साह बना रहेगा। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। छात्र पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। व्यापार में मजबूत संबंध भविष्य में लाभ देंगे।