मौसम
हरियाणा मे मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन पांच जिलों मे हो सकती है भयंकर ओलावृष्टि
हरियाणा :- मौसम विभाग ने आज 15 मार्च को अगले 24 घण्टों में हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी और चरखीदादरी शामिल है। यहां बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी अंदेशा जताया है।
इसके अलावा दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, मेवात के अलावा अंबाला, यमुनानगर और पंचकुला में येलो और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के अधिकांश इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।