Weather Update: मौसम विभाग के नए पूर्वानुमान ने सबको डराया, 2 जुलाई तक पूरे हरियाणा मे होगी तगड़ी बारिश
चंडीगढ़, Weather Update :- पिछले तीन- चार दिनों से हरियाणा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. मॉनसून ने भी पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है. इस दौरान हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. बारिश की वजह (Haryana Today Weather Update) से मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है, लोगों को गर्मी से भी राहत मिल गई है. कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से Temperature में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की गई है. कल भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से (Monsoon Update) तेज बरसात देखने को मिली थी. कुछ स्थानों पर तो बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई.

आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा
मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई गई है. बता दे कि राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने तथा बंगाल की खाड़ी के तरफ से आ रही नमी वाली मानसूनी हवाओं के साथ- साथ अरब सागर की तरफ (Haryana Today Rain Update) से भी उत्तर पश्चिमी हवाएं आ रही है जिस वजह से हरियाणा राज्य में मॉनसून कुछ और दिन सक्रिय रहेगा. हरियाणा में आज से लेकर 1 July तक उत्तरी जिलों यानि अंबाला, करनाल, पंचकूला, कैथल आदि में हवाओं के साथ अधिकतर स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है.
यहां भी हो सकती है हल्की बूंदाबांदी
पश्चिम व दक्षिण पश्चिम जिलों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से दिन के तापमान में निश्चित रूप से गिरावट दर्ज की जाएगी. बारिश आने से पहले हरियाणा का Temperature 40 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर गया था जिस वजह से गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही थी. अब बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है. अभी बारिश का यह सिलसिला कुछ और दिन ऐसे ही जारी रहेगा, अर्थात् Haryana में मौसम सुहावना बना रहेगा.

