हरियाणा में 19 फ़रवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन खूब बरसेंगे मेघा

अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम
फसलों पर क्या असर होगा?
पानीपत स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सतपाल सिंह के मुताबिक इस समय तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जो गेहूं की फसल के लिए सही नहीं है। हालांकि, अभी मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है, जो मौसम परिवर्तन में सहायक हो सकती है।
रोहतक में एकाएक बदला मौसम
रोहतक के मौसम में रविवार को बदलाव हुआ। सुबह तेज धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद एकाएक बादल छाने लगे। शाम तक भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बताया जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार व बुधवार को बूंदाबांदी होने के आसार बने हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आगामी दिनों में हो सकती है। रविवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, रोहतक का एयर क्वालिटी इंडेक्स 152 दर्ज किया गया है।
19 और 20 फरवरी को बूंदाबांदी
वहीं, रविवार को नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। ऐसे में सोमवार को भी हवा चलने व आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले 19 और 20 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। अक्सर फरवरी में बरसात के बाद ठंडक एक बार दोबारा लौटती है और इसके बाद ही मौसम सही तरीके से खुल पाएगा।